Madrassa in Lucknow’s Kashmiri Mohalla to double up as free Covid care clinic
अबू तालिब चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन 7 जुलाई, 2021 को
लखनऊ, 05 जुलाई, 2021ः दिलदार अली गफरान माआब फाउंडेशन की ओर से जारी एक बयान में जानकारी दी गई है कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लोगों की जनसुविधा के लिए एक छूटी सी कोशिश की जा रही। जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में लोग परेशान हुए हैं, वह बहुत ही परेशान करने वाली स्थिति थी।

इसलिए मौलाना सैयद सैफ अब्बास की अध्यक्षता में मदरसाए अबू तालिब अ0स0 हसन पुरिया, कश्मीरी मोहल्ला, लखनऊ में दिनांक 7 जुलाई 2021 को शाम 5 बजे दिन बुधवार अबू तालिब चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन होगा.
