Categories
International News Latest post

इमाम रज़ा (अ) के रौज़े की संस्था ने भारत को दान किए 300 ऑक्सीजन जनरेटर

रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान निर्मित ऑक्सीजन जनरेटर उच्चत अंतरराष्ट्रीय मानकों के हैं, जिन्हें भारत को उपलब्ध करवाया गया है।

नई दिल्ली में ईरान के राजदूत अली चेगनी का कहना हैः गंभीर दमनकारी प्रतिबंधों के बावजूद, सौभाग्य से ईरान उच्च तकनीक चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन में एक अच्छे चरण में पहुंच गया है, जिसके कारण आज हम 300 ऑक्सीजन जनरेट मशीनें दोस्त देश भारत को दान कर रहे हैं।

यह सहायता आस्ताने कुद्स रिज़वी द्वारा दान की गई है, जो ईरान के दूतावास के प्रबंधन के तहत भारतीय रेड क्रॉस और अस्पतालों को दी गई है।

भारत को ऑक्सीजन मशीनें दान करने के ईरान के इस क़दम को टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स और डिप्लोमैसी इंडिया समेत मीडिया में व्यापक कवरेज दी गई है और सोशल मीडिया में लोगों ने ईरान के इस क़दम का स्वागत किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.