Categories
Important Announcement

Ramzan Helpline

प्रश्न: अगर किसी व्यक्ति को डा0 रोज़ा रखने से मना करदे तो क्या हुक्म है?
उत्तर: डा0 के मना करने के बाद इंसान को चाहिए की रोज़ा ना रखे और अगर वह रोज़ा रख लेता है तो उसकी कज़ा करेगो।

प्रश्न: अगर काई व्यक्ति रोज़ा को मानने और उस के वाजिब होने से इन्कार करदे तो ऐसे के लिए क्या हुक्म है ?
उत्तर: अगर ईश्वर की तरफ से वाजिब इबादत का अगर कोई इन्कार कर दे तो वह काफिर है।

प्रश्न: अगर नमाज़ पढ़ने वाला व्यक्ति नमाज़ खत्म करने के बाद शक करे किसी हिस्से में कि पता नही सही पढ़ा कि नही या भूला तो क्या हुक्म है ?
उत्तरः नमाज़ी अगर नमाज़ खत्म करने के बाद किसी हिस्से में शक करेगा तो उसकी कोई परवाह नही की जाएगी और नमाज़ सही होगा।

प्रश्न: क्या लड़की का रोज़ा रखकर आफिस में पुरूशों के साथ काम करना रोज़े को बाकी रखेगा?
उत्तरः इस्लाम में महिला को इजाज़त नही है कि वह बेगैर परदा पुरूशों के साथ काम करे मगर रोज़ा सही होगा।

प्रश्न: जकात किन नौ चिज़ो पर वाजिब है ?
उत्तरःजकात नौ चिज़ो पर वाजिब है। गेंहू ,जौ ,खजूर ,किशमिश ,सोना ,चाॅदी ,ऊॅट ,गाय ,भेड़ बकरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.